लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

लालकुआं – नैनीताल जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी।

पुल के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

29 अक्टूबर 2026 को कोतवाली लालकुआं की बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम ने तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता स्थित पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 110 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान ईश्वरी प्रसाद उर्फ संज पुत्र गोपाल राम, निवासी तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता, थाना कोतवाली लालकुआं, जिला नैनीताल के रूप में की है। शराब बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 170/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।