
यहां एक संगे भाई ने अपनी ही सगी बहन को जान मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर माता पिता और भाभी के पहुंचने पर उसकी जान बच गई। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उसे ख़तरे से बाहर बताया है। खबर के मुताबिक स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले आले हसन खेती किसानी किया करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। इनमें से बड़े बेटे शहजादे का विवाह हो चुका है।छोटा भाई रिजवान जिसकी आयु 19 वर्ष है वो पिता के कामकाज में हाथ बंटाता है। इसके अलावा यही पर एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। उनकी बेटी आलिया 16 वर्ष भी इसी स्कूल में पढ़ाई करती है। आलिया खक्षा आठ मे है। दरअसल इसी स्कूल में पढ़ाने वालीं एक लड़की से रिजवान इश्क कर बैठा था। जिसके कारण रिजवान स्कूल से अक्सर नदारद हो जाता था। स्कूल में सभी अध्यापक आलिया से उसके बारे में जानकारी लेते तो वह कहती कि घर से रिजवान स्कूल के लिए रोज आता है लेकिन मुझे पता नहीं वो चला कहा जाता है। 28 जनवरी को जब दोनों बहन भाई घर से स्कूल के लिए निकले तो आलिया ने रिजवान से सीधे स्कूल चलने की बात कही और ऐसा न करने पर आबू से शिकायत करने की धमकी दी।इस पर रिजवान सहम गया और पेट दर्द का बहाना कर घर वापस लौट गया। आलिया स्कूल चली गई। जब वह स्कूल से लौटी तो उस समय रिजवान घर पर अकेला था। रिजवान से आलिया ने पुछा आम्मी आबु और भाभी कहा है तो उसने कहा कि वे सब लोग बाजार गये है।उस समय रिजवान की आंखों में खून सवार था। उसने अपनी बहन से कहा कि तू आबु से मेरी शिकायत करेंगी। आलिया ने मजाक में हमी भर कर कहा हा तू आबु को आने दे फिर बताऊंगी तू स्कूल नहीं जा रहा है,और उस सकीना वास्तविक नाम से बातचीत करता है मुझे सब कुछ पता है। इसके बाद रिजवान को ओर गुस्सा आया और उसने पास पड़ी हंसिया उठाकर आलिया के पेट पर वार कर दिया। इसी दौरान उसके माता-पिता और भाभी घर आ गए। उन्होंने आनन फानन में पहले आलिया को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि गनीमत रही कि हंसिया ज्यादा अंदर तक नहीं घुपी वरना इसकी जान भी जा सकती थी। चिकित्सकों ने उसे ख़तरे से बाहर बताया। जिसके बाद पिता ने रिजवान से आलिया को मारने का कारण पूछा तो उसने सारी कहानी बता दी। फिलहाल इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। और आलिया का इलाज चल रहा है।यह घटना 2 फरवरी 2024 की बताईं जा रही है।
संवाददाता-जनक शर्मा की रिपोर्ट


