देहरादून-उत्तराखंड की राजधानी से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। मिल रही ख़बर के मुताबिक यहाँ पुलिस और बदमाश मे मुठभेड़ हुई। वहीं इस मुठभेड़ मे बदमाश को गोली लगने की भी ख़बर की पुष्टी हो रही है। वहीं बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधाना मेरठ बताया है। जानकारी के अनुसार सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। आपको बता दें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर गुरुवार देर रात देहरादून पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। वहीं इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने की भी ख़बर सामने आई है, जिसे महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल रही ख़बर के मुताबिक बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पूर्व ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई लूट में शामिल था। वहीं पूरे मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। इनमें से एक बदमाश ने देहरादून जिले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई।इस बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधाना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
Related Posts
हल्द्वानी_बनभूलपुरा हिंसा: पाँच ओर गिरफ्तार,पढ़े नामों की सूची
- admin
- February 15, 2024
- 0
हल्द्वानी_कोचिंग के पैसे ना होते हुए भी अर्थ ने मेहनत कर निकला जेईई
- admin
- April 27, 2024
- 0
हल्द्वानी-कुमाऊं आयुक्त ने की जनसुनवाई, सुनी लोगो की समस्याएं…….
- admin
- January 6, 2024
- 0