हल्द्वानी में 46 स्कूलों पर एक्शन महंगी किताबें और गठजोड़ उजागर, 3 दिन में जवाब नहीं तो मान्यता रद्द

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – शहर में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ के जरिए अभिभावकों पर महंगी किताबें थोपने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई संयुक्त जांच के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।

इस कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया है और स्कूल प्रबंधन पर जवाबदेही का दबाव बढ़ गया है। जांच में खुलासा हुआ कि कई स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे।

इतना ही नहीं, कुछ स्कूलों द्वारा अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के लिए पर्चियां भी दी जा रही थीं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में इन अनियमितताओं को गंभीर माना गया है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों द्वारा सीबीएसई के दिशा-निर्देशों की अनदेखी, वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक न करना, तथा निजी किताबें थोपना शासन के आदेशों का उल्लंघन है। सभी स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने से लेकर अन्य कड़ी प्रशासनिक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस पाने वाले 46 स्कूलों में वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल दमुवादूंगा, ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, आरूष पब्लिक स्कूल कुंवरपुर, न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल बरेली रोड, डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, दर्पण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल,

See also  हल्द्वानी_कथित अस्पताल की लापरवाही से गई मरीज की जान,परिजनों ने किया अस्पताल का घेराव

जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हिमालया विद्या मंदिर, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवभूमि पब्लिक स्कूल देवलचौड़, जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, किड्स केयर पब्लिक स्कूल, किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, काठगोदाम पब्लिक स्कूल, लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, लिटिल स्पार्कल एकेडमी, मानस पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल,

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल, श्री कृपा पब्लिक स्कूल, सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, समिट पब्लिक स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सन बीम पब्लिक स्कूल,

एसकेएम पब्लिक स्कूल देवलचौड़, फन विथ ड्राइंग पब्लिक स्कूल, टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, वुडलैंड पब्लिक स्कूल, वीवीएम पब्लिक स्कूल, होली एंजेल पब्लिक स्कूल, पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी स्कूल को बख्शा नहीं जाएगा और अभिभावकों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


ख़बर शेयर करे -