लालकुआँ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

ख़बर शेयर करे -

लालकुआँ – लालकुआँ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर में जबरदस्त जुलुस निकलकर नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआँ कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए आरोपित भाजपा नेता का पुतला दहन किया साथ ही कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन से भाजपा नेता के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द आरोपित भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो कांग्रेसजन उग्र आन्दोलन को बाध्य होगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

 

बताते चले कि यहां युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाडें के सयुंक्त नेतृत्व में आज सैकड़ों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलुस निकालकर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआँ कार्यालय के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का पुतला दहन किया। इस मौके पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इन घटनाओं में अधिकतर भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर भी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है तथा सरकार इन घटनाओं में शामिल भाजपा नेताओं को बचाने का काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कल शनिवार को बिन्दुखत्ता की एक विधवा महिला ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नैनीताल पुलिस कप्तान से लेकर लालकुआँ पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी इस प्रकरण में पीड़िता के लालकुआँ पुलिस ने बयान भी दर्ज कर लिए लेकिन फिर भी पुलिस कार्रवाई की जगह इस मामले को दबाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अंकिता हत्याकांड हो या चंपावत कांड या फिर अल्मोड़ा के सल्ट में किशोरी से छेड़छाड़ की घटना सहित अन्य घटनाओं में भाजपा नेताओं के नाम सामने आये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रहे गया है। उन्होंने कहा कि सभी महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज करने की मांग की। और साथी ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही आरोपित भाजपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो काग्रेंस जिले लेकर प्रदेश तक आन्दोलन शुरू कर देगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, नगर अध्यक्ष भुवन पाडें, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा, हेमवती नदन दुर्गापाल,बींना जोशी, माजिद अली, कमलेश यादव, कुंदन मेहता, पुष्कर दानू, प्रदीप फर्थायल, गोविन्द दानू, इमरान खान, मीना कपिल, दिनेश लोहनी, अशोक अग्रवाल, गुरूदयाल मेहरा,सहिद अहमद,योगेश उपाध्याय, हेमंत पाडें सहित भारी संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -