हल्द्वानी_ उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में मची होली की धूम, जमकर थिरके मीडिया कर्मी

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी-एकादशी का रंग पड़ने के बाद होली अपने शबाब पर पहुंच गई है। जगह-जगह बैठकी होली का दौर शुरू हो चुका है। होली के खुमार में सब रंगने लगे हैं। होली के रंगों का असर पत्रकारों पर भी छाने लगा लगा है। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली महोत्सव में पत्रकारों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर के व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की और एक दूसरे को रंग लगा कर होली की बधाई दी।

शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक बैंकेंट हॉल में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मीडिया कर्मियों ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। जिसके बाद जमकर अबीर गुला उड़ा। कलाकारों ने होली गीत गाकर माहौल को रंगों से सराबोर कर दिया। राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मनमोहक नृत्य कर समां बांध दिया।

इसके बाद फूलों की होली खेली गई।इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सुमित हृदयेश, आयुक्त दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेश शर्मा, रेनू अधिकारी, प्रकाश हर्बोला, तरूण बंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, खजान पाण्डे,

ललित जोशी, डिंपल पांडे, कार्तिक हर्बोला, राजेंद्र बिष्ट, राजू रावत, मीमांसा आर्या, हेमंत साहू, प्रीति साहू, नवीन पंत, व्यापारी नेता प्रदीप सबरवाल, दिगंबर वर्मा, दलजीत सिंह दल्ली, हेमंत बगडवाल, वीरेंद्र गुप्ता, गौरव अग्रवाल, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, कमल पपनै, मनोज भट्ट समेत पत्रकारों में आशुतोष सिंह, विपिन चंदा्र, अनुज सक्सेना, गोविंद सनवाल, अरविंद मलिक, गणेश जोशी, संजय प्रसाद, सुरेंद्र नेगी, भगवान सिंह गंगोला, गिरीश गोस्वामी, दीपक भंडारी, शाहवेज खान, हरीश पांडे, सर्वेश तिवारी, कैलाश पाठक,

समीर बिसारिया, अंशुल डांगी, अंकुर शर्मा, मनोज भट्ट, हिमांशु वार्ष्णेय, पंकज सक्सेना, दीप बलेवाल, अंजलि पंत, सौरभ बजाज, उदय सेठ, विजेंद्र मेहता, भानु जोशी, राहुल दर्मवाल, अंकित साह, शैलेंद्र नेगी, कुलदीप रौतेला, शैलेंद्र भंडारी, ऋषि कपूर, देवेंद्र रौतेला, गौरव गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, चंद्र प्रकाश, संजय कुमार, राजेंद्र बिष्ट, राजेश श्रीवास्तव, संजय रावत, सुरेश पाठक, ऋषि कपूर आदि पत्रकार मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -