22 फरवरी को देहरादून पहुंचेगी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, महिला न्याय सम्मलेन को करेगी संबंधित -मीना शर्मा

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर-रुद्रपुर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि 22 फरवरी को देहरादून में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा महिला न्याय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। मीना शर्मा ने कहा कि देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान और संघर्षशील अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता 22 फरवरी को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहुंचकर महिला न्याय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। इधर मीना शर्मा ने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर से भी बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में आयोजित महिला न्याय सम्मेलन में शामिल होने के लिए देहरादून रवाना हो रही है, मीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष अलका पाल,प्रदेश सचिव सुनीता कश्यप, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ,प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सपना गिल, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता पुष्पलता तिवारी, सहित निगम की निवर्तमान पार्षद प्रीति साना ,पूर्व सभासद मालती मौर्या,ममता शर्मा, पूनम गुप्ता, सुनीता सैनी, गीता सैनी, बबली रस्तोगी, सोनू शर्मा, इंद्रावती, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं देहरादून रवाना हो रही है, जहां वह महिला न्याय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -