
कोटा – राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं ने प्रहलाद गुंजल से शिष्टाचार भेंट कर कांग्रेस को मजबूत करने एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हर समस्या को सुनने के लिए धन्यवाद दिया।
राजीव ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता एवं जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता अपने आप को अनाथ महसूस करता था, किंतु जब से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में प्रहलाद गुंजल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में स्वीकार किया है तब से कार्यकर्ता अपने आप को अनाथ महसूस नहीं कर रहा है, हर कार्य कर्ता की बात सुन जा रही है, हर कार्य कर्ता को सम्मान मिल रहा है,।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रहलाद गुंजल ने कहा की हर कार्यकर्ता अपने आप को प्रहलाद गुंजल मान कर चले, हर कार्यकर्ता राज्य की असफल भाजपा सरकार खिलाफ हर जन आंदोलन में भाग ले, कांग्रेस की नीति नीतियों को घर घर पहुंचाये, अपने-अपने क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए संघर्ष करें सभी कार्यकर्ताओं ने प्रहलाद गुंजल एवं कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए, इस अवसर के मुख्य रूप से महिला कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में राजीव ब्रिगेड के कार्यकर्ता मौजूद रहे

