यहाँ ससुराल वालो ने दहेज़ के लिए मुंडवा दिया विवाहिता का सिर,फिर की शर्मनाक हरकत…….

ख़बर शेयर करे -

यहाँ दहेज़ लोभी पति और ससुराल वालों ने विवाहिता संग अमानवीय कार्य किया। आपको बता दें। विवाहिता का सिर मुंडवा दिया और आइब्रो को भी उस्तरे से साफ करा दिया। जिसके बाद विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश के फ़िरोज़ाबाद ज़िले का है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ज़िलें में एक विवाहिता के साथ जो हुआ आप जानकर शर्मसार रह जाएंगे। एक अच्छे घर में बेटी की शादी करने के बाद बेटी के परिवार वाले बेफिक्र थे, लेकिन ससुराल वालो ने दहेज़ के लिए हैवान बनने मे कहीं कमी नही छोड़ी। इस पूरे मामले से साफ ज़ाहिर हो रहा है कि विवाहिता को तालिबानी सज़ा दी गई। उसका सिर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं उसकी आइब्रो को भी उस्तरे से साफ करा दिया। इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।हिमांयुपुर नगला पचिया निवासी प्रीती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता जब आपबीती लेकर थाने पहुंची तो उसकी हालत देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। विवाहिता ने बताया कि देहज न मिलने पर ससुराल वालों ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। पीड़िता का सिर मुंडवा दिया गया। इसके बाद उसे पकड़कर आईब्रो पर भी उस्तरा चलवा दिया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो उसे बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता ने ससुर टूंडपाल, जेठ सनी, निशा और देवकी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।


ख़बर शेयर करे -