उत्तर प्रदेश – यहां महिला जज ने लगाई फांसी सुसाइड नोट भी लिखा पढ़ें हैरान कर देने वाली खबर

ख़बर शेयर करे -

बदायूं – यहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली सदर क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली जज कालोनी में कोर्ट में सिविल जज तृतीय के पद पर नियुक्त ज्योत्सना राय ने अपने सरकारी आवास में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में बदायूं के जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचें और मामले की जानकारी ली। महिला जज के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।एस एस पी बदायूं अलोक प्रियदर्शिनी में बताया कि जज कालोनी में रहने वाली सिविल जज जूनियर डिविजन ज्योत्सना राय आयु 27 वर्ष ने अपने सरकारी आवास के बेडरुम में लगे पंखे से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुबह करीब पौने दस बजे तक जब वे अदालत नहीं पहुंची तो उनके साथी न्यायिक अधिकारियों ने उनको फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तो उनके आवास पर पहुंच कर देखा कि उनकी लाश फांसी पर लटकी हुई है।कमरा अंदर से लाक किया गया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो साथ वाले कमरे में महिला न्यायाधीश का शव पंखे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि जज मूल रूप से जनपद म ऊ की रहने वाली है। उन्होंने 29 अप्रैल 2023 में बदायूं में सिविल जज के पद पर कार्यभार संभाला था। पुलिस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है महिला जज पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से ग्रस्त चल रही थी।


ख़बर शेयर करे -