लालकुआं में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

ख़बर शेयर करे -

जामा मस्जिद और रोशन मस्जिद में गूंजे तकबीर के स्वर, गले मिलकर दी गई ईद की मुबारकबाद

लालकुआँ – ( संवाददाता जफर अंसारी ) लालकुआं शहर सहित पूरे क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की और देश में सुख-शांति एवं आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।

जानकारी के अनुसार, इस्लामिक कैलेंडर के रमजान महीने के समापन पर चांद का दीदार होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इसी क्रम में लालकुआं स्थित जामा मस्जिद और रोशन मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

ईद के अवसर पर हाथीखाना क्षेत्र में लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने तबर्रुख ग्रहण किया। इस पहल ने सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।


ख़बर शेयर करे -
See also  यहाँ शादीशुदा महिला से विवाह करने की बात पर अड़ गया युवक,बोला शादी नहीं कराओगे तो कोर्ट जाऊंगा