नैनीताल पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जवानों की फिटनेस व दक्षता का किया आकलन

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल – जनपद नैनीताल की पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, ड्रिल, अनुशासन और वेपन हैंडलिंग कौशल का आकलन किया।

इस परेड में जनपद की विभिन्न इकाइयों—थानों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, परिवहन शाखा सहित महिला पुलिस, यातायात पुलिस, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, अग्निशमन, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने भाग लिया। सभी टोलियों को परेड ड्रिल और शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया गया।

परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया। वेपन हैंडलिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए महिला आरक्षी भूमिका थापा और कांस्टेबल टीपी कृष्ण कुमार को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा सलामी गार्द के उत्कृष्ट टर्नआउट और गार्द कमांडर की प्रभावी कमांड के लिए भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर SSP नैनीताल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को शस्त्र संचालन में दक्ष होना चाहिए और हर परिस्थिति के लिए सदैव तैयार रहना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सशक्त बनने और अपने कौशल को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

परेड के दौरान पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स की जीटीसी ट्रेनिंग का भी निरीक्षण किया गया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के उपरांत SSP नैनीताल ने पुलिस मैस, पुलिस कैंटीन, सीपीसी कैंटीन और एमटी शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मैस प्रभारी को जवानों के लिए पौष्टिक आहार, मौसमी सब्जियां और शुद्ध पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

See also  पत्रकारिता दिवस पर सूचना अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

इसके अलावा वाहनों की फिटनेस, लॉग बुक और रखरखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -