हल्द्वानी_IAS दीपक रावत ने फरियादी की दिलाई 42 लाख रुपए की रकम

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के दो माह पहले लगे जनता दरबार में फरियादी आशीष मंडल पुत्र आनंद मंडल निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मे उनके द्वारा दो नहरिया, हल्द्वानी में भूमि क्रय करने हेतु जितेंद्र सिंह बिष्ट को 42 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी, जिसके द्वारा न तो भूमि दी जा रही थी और न ही धनराशि वापिस की जा रही थी। जिसके बाद पिछली जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने जितेंद्र बिष्ट को दो माह के भीतर धनराशि वापस करने का समय दिया था। फरियादी आनंद मंडल ने यानी शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयुक्त को मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह 42 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है। धनराशि वापस मिलने की खुशी में आनंद मंडल द्वारा मंडलायुक्त दीपक रावत का कोटि कोटि आभार भी व्यक्त किया गया।


ख़बर शेयर करे -
See also  बड़ी खबर - काशीपुर के अज्ञात बदमाशों की रुद्रपुर में दस्तक,अवैध तमाचों से लैस होकर शहर की गांधी कालोनी में फैलाई दहशत