उत्तराखंड -उप विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का लहराया परचम दोनों सीटों पर किया कब्जा भाजपा को दी करारी शिकस्त

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड -उप विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का लहराया परचम दोनों सीटों पर किया कब्जा भाजपा को दी करारी शिकस्त

कांग्रेस कमेटी में जीत का जश्न भाजपाइयों के चेहरे फक हुए

एम सलीम खान ब्यूरो प्रमुख ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड/संवाददाता संजय जोशी

देहरादून उत्तराखंड उप विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को क़रार झटका लगा है, कांग्रेस ने भाजपा के औंधे मुंह गिरा दिया और उप विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोनों विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन ने भाजपा उम्मीदवार को करीब 507 मतों से करारी शिकस्त दी है मतदाताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा को फिर एक बार बड़ा झटका दिया है, वहीं बद्रीनाथ में भाजपा कांग्रेस के हाथों चुनाव हार गई है दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है, और भाजपा को करारी मात दी है, भाजपा इन उप विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरी है, जबकि कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है, माना जा रहा है कि दो विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा को मिली हार का सीधा असर उत्तराखंड में होने जा रहे निकाय चुनावों पर पड़ेगा,ये हार भाजपा के दिग्गज नेताओं के लिए शर्मसार हैं,सत्ता में होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उप चुनाव में दोनों सीटों को गवा बैठी, वहीं जैसे ही उप विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आई भाजपाई वहां से दुम दबाकर भाग खड़े हुए। चलिए जानते हैं सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस को किस सीट से कितने मत मिले और कौन कितने मतों से हरा कौन जीता सबसे पहले बात करते हैं और मंगलौर उप विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन की काजी साहब ने भाजपा के उम्मीदवार को जोरदार पटकी दे दी और बद्रीनाथ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार को सांस भी लेने का मौका नहीं दिया कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला ने बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजेन्द्र भंडारी को करारी हार दी यहां बताते चलें कि साल 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक भी सीट नहीं मिली थी और यहां इंडिया गठबंधन को बड़ी सफलता मिली थी इसी तरह बद्रीनाथ विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारते हुए शिकस्त की कागार पर धकेल दिया,15 वा चरण राजेन्द्र भंडारी भाजपा 1287- लखपत बुटोला कांग्रेस 1309-हिम्मत सिंह सै स पार्टी -22-नवल खाली आजाद -64-नोटा-38 कुल मत – 2720 – 15वें चरण के उपरांत कांग्रेस उम्मीदवार बुटोला को 5224 मतो से जीत मिली।

मंगलौर विधानसभा सीट काजी निजामुद्दीन को 449 मतों से जीत मिली जबकि काजी निजामुद्दीन को कुल 31261 मत मिले यहां तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही बसपा को 19559 मत मिले।

उत्तराखंड में उपचुनाव_कांग्रेस को मिली संजीवनी मंगलौर से काजी निजामुद्दीन तो बद्रीनाथ सीट से लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की

उत्तराखण्ड में बीते 10 जुलाई को हुए उपचुनाव के परिणाम आज शनिवार को आज चुके हैं। इस बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश की दोनों सीटों मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा को शिकस्त दी है। मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने 449 मतों से जीत दर्ज की है। तो वहीं बदरीनाथ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला ने 5224 मतों से जीत दर्ज की है। बता दें कि मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी। जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भेडारी भाजपा में शामिल हो गए थे। दोनों जगहों पर मिली जीत के बाद कांग्रेस में उत्साह और जश्न का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जीत पर खुशी जताते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है। प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की जीत पर कांग्रेस को संजीवनी मिली है। दो विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा काफी उत्साहित है।

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित कर दिया है। मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी को पटकनी दी है।बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। मंगलौर के बाद बद्रीनाथ सीट पर भी “कांग्रेस” ने जीत का परचम लहरा दिया है। कॉंग्रेस के लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की है। लखपत बुटोला ने बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को हराया है।यहां आपको बताते चलें 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अयोघ्या भी हार गई थी। बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना।

15 वें चरण के मतगणना परिणाम

 

1 राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1287

2 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1309

3 हिम्मत सिंह-सै.स.पार्टी- 22

4 नवल खाली-निर्दलीय.- 64

5 नोटा – 38

 

कुल वोट -2720

 

15 वें चरण के बाद कांग्रेस के लखपत बुटोला 5224 मतों से विजयी रहे ।

उत्तराखंड उपचुनाव में दोनों ही सीटे कांग्रेस के पाले में गई हैं। मंगलौर विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी काजी मोहम्मद ने जीत हासिल की तो वही बद्रीनाथ विधान सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बुटोला ने परचम लहराया। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे।

मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली थी और बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आज इन दोनों सीटों के परिणाम जारी हुए। इन दोनों ही विधान सभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की हैं।

राजनैतिक विश्लेषकों का मानना हैं कि,कांग्रेस की इस जीत से उत्तराखंड की जानता ने प्रदेश में बदलाव की उम्मीद को जिंदा रखा हैं।

हालांकि बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा से राजेंद्र भंडारी बड़े वोटो से विधानसभा में जीत दर्ज करेंगे। लेकिन जनता का कुछ और ही मूड था, नाराज जनता जनार्दन ने एक बार फिर से बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस को ही बहुमत दिया।

वही बात करें मंगलौर की तो वह सीट कभी बीजेपी की थी ही नहीं, उस पर बसपा की हमेशा से ही मुहर रही है लेकिन इस बार कांग्रेस ने वहां बाजी मार ली। और भाजपा भी दूसरे नंबर पर रही।

मंगलौर विधानसभा सीट से काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने 449 वोटो से जीत दर्ज की। काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को 31710 वोट मिले वही

दूसरे नंबर पर रहीं भाजपा को 31261 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रही बसपा को 19559 वोट ही मिले।

वही बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के लखपत बुटोला ने इतने 5095 वोटो से जीत दर्ज़ की। लखपत बुटोला को 27696 वोट मिले। वही बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को 22601वोट मिले। बरद्रीनाथ से निर्दलीय प्रत्याशी रहे नवल खाली को 1786 वोट मिले।


ख़बर शेयर करे -