भाजपा का हर कार्यकर्ता 400 पार का इतिहास रचने के लिए संकल्पितः अजय भट्ट

ख़बर शेयर करे -

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किया सम्मानित

रूद्रपुर-भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मिष्ठान एवं फल वितरित किये गये।

जिला कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने पार्टी के संस्थापक सदस्य डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल घई, कस्तूरी लाल तागरा, के के दास, डी एन मिश्रा, वेद ठुकराल, रामादेवी ठाकुर, मीना शर्मा, पुष्पा ग्रोवर, रजनी जुनेजा आदि को सम्मानित किया।

अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा 1980 से पूर्व जन संघ पार्टी के नाम से जानी जाती थीं। छह अप्रैल 1980 को भाजपा का स्थापना हुआ और चुनाव चिह्न कमल फूल रखा गया। भारतीय जनता पार्टी ने जन संघ के समय से काफी उतार चढ़ाव देखा। कभी सिर्फ दो सांसद वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपने कूटनीतिक और विदेश नीति के कारण एक बड़ी महाशक्ति के रूप में विश्व गुरु की भूमिका को निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में विपक्ष के लोग हम पर हंसते थे। आज स्थितियां बदल गयी हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले 282 और उसके बाद 303 सीटों के साथ देश मे एनडीए की सरकार बनी और अब चार सौ पार का लक्ष्य पूरा होने जा रहा है।

अजय भट्ट ने कहा कि जनसेवा के संकल्पों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता सतत अपने परिश्रम से देश को आगे बढ़ा रहे हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने को लेकर हम अपने पूर्वजों के सपने को साकार करने के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पांचों सीटें और देश में 400 पार के मिशन के साथ विकसित उत्तराखण्ड और विकसित भारत बनाने के संकल्पों को लेकर हम चले हैं। भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,अटल बिहारी बाजपेई से प्रेरणा लेती है। भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक मिशन और एक ध्येय लेकर आगे बढ़ता है। आज हमें संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का दिन है। हमें गर्व है कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी है। तकनीक से युक्त भाजपा देश में कोने-कोने में खड़ी है। अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल विवेक सक्सेना विकास शर्मा, अमित नारंग अनिल चौहान, ललित मिगलानी चंद्रसेन कोली तरुण,दत्ता राकेश सिंह योगेश शर्मा विपिन जल्होत्रा, श्वेता मिश्रा फरजाना बेगम शालिनी बोरा प्रमोद मित्तल राधेश शर्मा राजन राठौड़ सुरेश विश्वास बिट्टू चौहान. सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे.


ख़बर शेयर करे -