बज गया निकाय चुनावों का बिगुल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

ख़बर शेयर करे -

लालकुआँ – (ज़फर अंसारी) भारतीय जनता पार्टी ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लालकुआं पहुंचे और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। यहां एक निजी होटल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमालयों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद बैठक प्रारम्भ की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी भी मौजूद रहे।

       उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो भले ही सीट कौन सी होती है इससे हटके सभी वर्गों के लोग दावेदारी के रूप में पैनल मैंने अपने नाम अवश्य भेजें। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी नाम की कोई चीज नहीं है सभी कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य के साथ निकाय चुनाव में जुड़ चुके हैं और जीत भारतीय जनता पार्टी की पक्की है।


ख़बर शेयर करे -