उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत – निशंक

ख़बर शेयर करे -

रूद्रपुर-हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने डबल इंजन की सरकार में लिये गये ऐतिहासिक फैसले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। भाजपा प्रदेश की पांचों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक सोमवार को गिल रिसोर्ट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखण्उ हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। भाजपा सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर बेहतर हुआ है, जनता समझ चुकी है कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के बाद जनपद हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर को राज्य में शामिल न करने के लिए आन्दोलन किये गये थे। भाजपा सरकार ने दोनों जिलों के व्यापारियों व आम जनता के साथ विपक्षी लोगों से निरंतर वार्ता की। उन्हें दोनों जिलों को राज्य में शामिल करने के लाभ बताये। आज सभी लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य को उन्नति के शिखर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस कार्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

श्री निशंक ने कहा कि राज्य स्थापना से आज तक प्रदेश में कई मूलभूत परिवर्तन हुए हैं। जिसका अन्तर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जनपद उधमसिंहनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेडिकल कालेज, एम्स, उच्चशिक्षा का विस्तार, पर्वतीय क्षेत्रें को हेलीकोप्टर सेवा, 200 करोड़ की लागत से बनने वाली रिंग रोड़, सड़क व रेल मार्ग विस्तार आदि ऐसे विकास कार्य हैं जिसके लिए भाजपा सरकार ने जनता से वायदे किये थे वह पूरे किये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने रूद्रपुर में 2600 लोगों को नजूल भूमि पर निःशुल्क मालिकाना हक देकर उनकी दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है। अब शेष लोगों को औपचारिकता के बाद पट्टे दे दिये जायेंगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व सहयोग से देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य देश में एक मॉडल राज्य के रूप में पहचान बनायेगा। देश के सभी पर्वतीय राज्यों में उत्तराखण्ड राज्य विकास के क्षेत्र में नम्बर वन बन गया है।

डा. निशंक ने कहा कि राज्य के सभी तीर्थ स्थलों के साथ ही पर्यटक स्थलों को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में देश विदोशों पर्यटकों व श्रद्धालुओं के आने की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। श्री निशंक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देवभूमि राज्य सभी पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश प्रधानमंत्री बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभायेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, लोक सभा चुनाव प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री अमित नारंग प्रदेश मंत्री विकास शर्मा भाजपा चुनाव प्रचार प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ, लोकसभा मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, डा- रणजीत सिंह गिल, हिमांशु शुक्ला, वेद ठुकराल, अनिल चौहान, योंगेश वर्मा, सुशील गावा,हितेन्द्र त्रिपाठी, रोशन अरोरा, महिला मोर्चा की रश्मि रस्तोगी व फरजाना बेगम आदि मौजूद थे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -