उत्तराखंड_कांग्रेस ने जारी की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट, यह 40 नेता गरमाएंगे चुनावी माहौल

ख़बर शेयर करे -

 उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आखिरकार कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने उत्तराखंड देवभूमि में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें। कांग्रेस ने आज यानी शुक्रवार को लिस्ट जारी की। जिसके बाद अब जल्द ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवभूमि में चुनाव प्रचार करते हुए नज़र आएंगे।

कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, अलका लांबा, सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित उत्तराखंड के नेताओं के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में जारी किए हैं। कांग्रेस द्वारा करीब 40 वरिष्ठ नेताओं के नामों की लिस्ट जारी की गई है। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और युवा नेता सचिन पायलट का नाम नहीं है।


ख़बर शेयर करे -