भवाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान

ख़बर शेयर करे -

जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मंथन, भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

नैनीताल (भवाली) – भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में नैनीताल प्रभारी इन्दर पाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका तथा सह जिला अध्यक्ष उमेश टम्टा का फूल मालाओं और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए इन्दर पाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मनरेगा योजना को गरीब और मजदूर वर्ग के लिए लाभकारी बताया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस योजना के क्रियान्वयन में बदलाव से रोजगार की स्थिरता प्रभावित हुई है।

पीसीसी सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव भगत ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और स्वस्थ राजनीतिक संवाद आवश्यक है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजान रजवार, पुष्पेश पांडे, हरेंद्र आर्य, लोकेश जोशी, उषा कननौजिया, सुमन आर्या, उमेश टम्टा, तुलसी बिष्ट, रचना, निशा बिष्ट, अनीता, राहुल पांडे, विकास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी_देहरादून की तरह हल्द्वानी में भी कैमरे से कटेंगे चालान,फोन पर मिलेगा मैसेज - जानिए डिटेल

कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संकल्प लिया गया।


ख़बर शेयर करे -