पिछले 5 सालो मे सबसे गर्म रही 11 जनवरी, मैदान में कोहरा,हिल स्टेशन में खिली चटख धूप…….

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल-नैनीताल और आसपास के हिल स्टेशनों में चटख धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। अगर आप भी गुनगुनी धूप के बीच नौकायन का लुत्फ लेना चाहते हैं तो नैनीताल चले आईए।

मैदानी इलाके जहां कोहरे की चपेट में हैं वहीं नैनीताल और आसपास के हिल स्टेशनों में चटख धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। अगर आप भी गुनगुनी धूप के बीच नौकायन का लुत्फ लेना चाहते हैं तो चले आईए नैनीताल। नगर में बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान बीते पांच वर्षों में सबसे अधिक रहा है।

गुरुवार को नगर के स्नोव्यू, बारापत्थर, टिफिनटॉप, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, चाइनापीक, हनुमानगढ़ी के अलावा भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली में चटक धूप खिल रही है। हालांकि सुबह और शाम पाला गिरने से ठंड का प्रकोप बना हुआ है। बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11 जनवरी का बीते पांच वर्षों का तापमान

वर्ष         अधिकतम        न्यूनतम

2024            15            08

2023                12            06

   2022                  08               02

2021                  14                06

2020                  12           04

धूप सेंकने से बेहतर होता है इम्यून  

ज़िला अस्पताल बीडी पांडे के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल बताते हैं कि धूप सेंकने के कई फायदे हैं।

डॉ. दुग्ताल के अनुसार सर्दियों में धूप सेंकने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। कहा कि सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में सुबह धूप में बैठने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मधुमेह की समस्या से भी निजात मिलती है।


ख़बर शेयर करे -