हर्षोल्लास से मनाया पूर्व मंत्री और विधायक तिलक राज बेहड का 67 वा जन्म दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर –प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का जन्मदिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक और हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया।

इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व राज्य मंत्री हरीश बावरा ने तिलकराज बहेड़ तिलक किया, और पगड़ी पहनाई और चांदी का मुकुट पहनाया, बाद में श्रीमती शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक राज बेहड़ को शॉल ओड़ाकर और बड़ी माला पहनाकर केक कटवाया। इस अवसर पर 67 रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में उड़ाए गए। इस दौरान श्रीमती शर्मा ने तिलकराज बेहड़ को केक खिलाया,और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंत,महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, पार्षद प्रीति साना,अरशद खान, पार्षद सुशील मंडल, अबरार अहमद, मोनू निषाद, सोनू चौहान, हरीश अरोड़ा, अजय यादव, कमलेश गुप्ता, सुदर्शन शर्मा,

 

 

 गंगवार, बाबू खान,सरोज रानी, नाजिर, उमर खान, पार्षद अशफाक अहमद, श्रीमती बीना बेहड़, गौरव राज,सौरभ राज, अनीशा, पूर्वा,सुनील जड़वानी, चेतन भट्ट, योगेश पांडे, परिमल राय,रणजीत सिंह राणा,रामप्रसाद,आनंद शर्मा,विकास मलिक,अशोक मंडल,इंद्रजीत सिंह,सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -