सुबह सुबह दिल दहला देने वाली घटना,दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, कमरे में मिले तीनों शव – पढ़े क्या रही मौत की वजह

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड – देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र के भूठ गांव से रविवार सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई। राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रह रहे तीन मजदूर मृत अवस्था में मिले। ये तीनों युवक डिरनाड गांव के रहने वाले थे और पिछले कुछ दिनों से स्कूल में निर्माण कार्य कर रहे थे।

सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से तेज एलपीजी गैस की गंध बाहर आने लगी, तो ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो तीनों युवक अचेत हालत में पाए गए।

जांच में साफ हुआ कि गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली था और कमरे में दम घुटने जैसी स्थिति बनी हुई थी। राजस्व पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला गैस लीकेज के कारण हुई दम घुटने से मौत का लग रहा है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

मृतकों की पहचान प्रकाश, संजय (दोनों सगे भाई) और उनके रिश्तेदार संदीप के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने इस तरह की दुर्घटना को बेहद दर्दनाक बताया। स्थानीय प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुट गया है और परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही है।


ख़बर शेयर करे -
See also  मुखानी ज्वैलरी चोरी का बड़ा खुलासा:- राधिका ज्वैलर्स चोरी में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार - लाखों के ज़ेवर बरामद