29 जुलाई को दिल्ली में आहूत विशाल रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं करेंगी कूच – मीना शर्मा

ख़बर शेयर करे -

29 जुलाई को दिल्ली में आहूत विशाल रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं करेंगी कूच – मीना शर्मा

एम सलीम खान ब्यूरो प्रमुख ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड

रुद्रपुर – उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाली अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की विशाल रैली में उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शिरकत करेंगी।

मीना शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में होने वाली 29 जुलाई को आहूत रैली में उत्तराखंड से भी महिला कांग्रेस की ऊर्जावान, संघर्षशील प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचेगी। जहां वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने। देश भर में बढ़ती महंगाई और महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न के विरोध में वह विशाल प्रदर्शन करेंगी।

मीना शर्मा ने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर सहित कुमाऊं और गढ़वाल की सैकड़ो महिलाएं 28 जुलाई की रात को ही दिल्ली कूच करेंगी, उसके बाद 29 जुलाई को सुबह 10 बजे जंतर मंतर पर पहुंचकर वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन करेंगी l और बाद में देश की महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगी l


ख़बर शेयर करे -