
हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) नगर निकाय चुनावों को नये नये चेहरे सामने आ रहे हैं अब हल्द्वानी नगर निगम से मेयर की सीट पर आभा गोस्वामी ने अपनी दावेदारी ठोकी है।
चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन है आभा गोस्वामी।
आभा गोस्वामी ने बी एस सी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान रसायन विज्ञान, और एम एस सी वनस्पति विज्ञान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से शिक्षा ग्रहण की है, लक्ष्योंन्मुख नवाचार कल्पनाशीलता कार्य कुशलता में कौशल है उनका अनुभव साल 2004 से 2022 वर्ष ग्रामीण विकास विभाग उत्तराखंड में सरकारी सेवा का रहा है
वहीं जानकारी देतें हुए आभा गोस्वामी ने बताया कि मैं एक उत्साही, आत्म-प्रेरित, विश्वसनीय, कर्तव्यनिष्ट और मेहनती महिला हूँ। मैं भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हूं। मुझे सरकारी सेवा ओर सामाजिक कार्य का लम्बा अनुभव है।
मै मुख्य सामाजिक समस्याओं जैसे पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, बेजुबान (जानवर) कूरता आदि से भावनात्मक रूप से जुड़ीं हूँ। और इनसे संबंधित समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए प्रयासरत रहती हूँ। मेरी इच्छा पार्टी की विचारधारा के साथ समाज के बीच काम करने की है ताकि में सामाजिक कार्यों का प्रभावी तरीके से संचालन करते हुए समाज में पार्टी को मजबूत कर सकूं।
बात करें आभा गोस्वामी की शिक्षा कि
बी.एस.सी (जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान)
एम.एस.सी. (वनस्पति विज्ञान)
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल
अनुभव
-वर्ष 2014 से 2022 (09 वर्ष) ग्रामीण विकास विभाग, उत्तराखंड में सरकारी सेवा का अनुभव ।
• 2022 में सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीता।
-कोलंबो, श्रीलंका में 2023 मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
– सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों के ‘पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन रत्न 2024-25’ से सम्मानित किया गया।
– विगत 15 वर्षों से निरंतर पशु कल्याण एवं संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावशाली रूप से कार्य कर रही हूँ।
– वर्तमान में PAHAL (Protecting and Honoring All Life) के अध्यक्ष के रूप में सेवारत। यह संगठन मुख्यतः आवारा पशुओं के अधिकारों, कल्याण एवं पुनर्वास के लिए कार्यरत है।
कौशल
• लक्ष्योन्मुख
• नवाचार
• कल्पनाशीलता
• कार्यकुशलता
भाषाएँ
• हिंदी
• अंग्रेजी
• कुमाऊँनी

