हल्द्वानी से लखनऊ के लिए शुरू हुई AC बस सेवा,पढ़े ख़बर और जाने किराया और टाइमिंग…….

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी-कुमाऊं के क्षेत्र को दूसरे राज्यों के महानगरों से जोड़ने के लिए लगातार सरकार द्वाराफैसले लिए जा रहे हैं। इसी के तहत हल्द्वानी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब राहत मिलने वाली है यह हल्द्वानी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी ख़बर है। क्योंकि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने ऐसी बस सेवा को शुरू किया है। इसके अलावा वोल्वो बस के लिए भी मंथन शुरू हो गया है।

हल्द्वानी से लखनऊ के लिए चार साधारण बसों का संचालन होता है। एक बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की है जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर से भी हल्द्वानी से बस लखनऊ के लिए रवाना होती है। अब सवारियों को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन ने AC बस सेवा शुरू कर दी है। आपको बाता दें यह बस लखनऊ से सुबह 8:30 बजे हल्द्वानी और हल्द्वानी से रात 9:15 लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस का किराया 770 रुपए तय किया गया है। ठंड में AC बस के शुरू होने से यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। वहीं इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि AC बस सेवा परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू की है। इसके साथ ही वोल्वो बस सेवा शुरू करने के संबंध में पत्र लिखा गया है। इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।


ख़बर शेयर करे -