मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बेल सहित चोडी पत्लेवाले छायादार पौधों का किया रोपण

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात जिला कार्यालय पहुॅचकर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवम नजूल जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, तहसीलदार दिनेश कुमार कुटोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र उप्रेती, गणेश चंद्र जोशी, वैयक्तिक सहायक कमलेश पन्त, गौरव, आशु सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा रूद्राक्ष, अशोक, बेल सहित चौड़ी पत्तीवाले छायादार पौधों का किया गया।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों को भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए जनहित में और अधिक बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने दायित्वों के साथ ही सामाजिक दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण प्रदूषण से विश्व के सभी देश प्रभावित हो रहे हैं, ऐंसी परिस्थितियों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करने का आह्वान किया।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -