अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को उत्तराखंड में अलर्ट,पुलिस मुख्यालय में बैठक सम्पन्न

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। देहरादून में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन ने रेंज और जनपद प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें पुलिस व खुफिया एजेंसियों को पूरी तरह सतर्कता बरतने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एडीजी अंशुमन ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को चुस्त-दुरुस्त किया जाए । उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर भी पूरी सतर्कता बरतने तथा महत्वपूर्ण स्थानों, रेलवे स्टेशन भीड़ भाड़ व धार्मिक स्थलों और उत्तराखंड से चलने वाली ट्रेनो में विशेष चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं। वहीं मोबाइल टीमों व गश्त को नियुक्त कर अपने अपने सीमात जनपदों की सीमाओं पर चैक पोस्ट पर सघन जांच पड़ताल के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 2024 में होने जा रहे चुनाव को शांतिपूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने होटलों धर्मशालाओं निजी गेस्ट हाउस में विदेशी लोगों के ठहरने से संबंधित सौ फार्म के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी/काठगोदाम_नहर में गिरे युवक का शव बरामद,अचानक नहर में गिरकर बह गया था युवक - दर्दनाक मौत