नारी न्याय यात्रा को लेकर बोली अलका लांबा ज़िला स्तर पर निकलेंगे यात्रा

ख़बर शेयर करे -

(महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भाजपा पर जड़े संगीन आरोप)

देहरादून – अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा नारी न्याय सम्मलेन में शिरकत लेने देहरादून पहुंची। जहां उन्होंने सबसे पहले प्रदेशिक कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुंचकर राज्य महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत को स्वीकार किया। राज्य के दौरे पर पहुंची लंबा ने सूबे की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर जुबानी बाण छोड़े।अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशिक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मीटिंग होने जा रही है। इस बैठक में कार्यकारिणी में फेरबदल को लेकर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों में न्याय यात्रा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में नारी युवा पीढ़ी किसान श्रमिक भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं महिला कांग्रेस कमेटी को भी इन सभी बिंदुओं को लेकर प्रदेश भर में पूरी ताकत से उठाने जा रही है। लांबा ने कहा के भाजपा सरकार के शासन काल में किसान में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार आती है तो किसानों को एम एस पी कानून व्यवस्था को लागू करने किया जाएगा। उन्होंने किसानों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपने हकों की मांग कर रहे किसानों के रास्ते में कांटे बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को छिन्न-भिन्न बताते हुए कहा कि सूबे में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार चरम पर है। सूबे के मुख्यमंत्री उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन राज्य में भ्रष्टाचार एक रिवाज बन गया है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस उत्तराखंड के 13 जिले में नारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी।इस दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट 


ख़बर शेयर करे -