साईकिल से अयोध्या जाने के लिए घर से निकले हल्द्वानी निवासी बुज़ुर्ग को वाहन ने कुचला,मौत

ख़बर शेयर करे -

किच्छा-उधम सिंह नगर ज़िलें के किच्छा में अयोध्या जाने के लिए घर से निकले बुजुर्ग को वाहन ने कुचल दिया। आपको बता दें। मृतक की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी भुवन चंद जोशी के रूप में हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि वह साइकिल से अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे।

 साईकिल से अयोध्या के लिए निकले बुजुर्ग को वाहन ने कुचला।

मिली ख़बर के मुताबिक रविवार को काली मंदिर के निकट तैनात गश्ती पुलिस को एक बाइक सवार ने गोकुलनगर के निकट एक्सीडेंट होने की सूचना दी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं मृतक बुज़ुर्ग की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान भुवन चंद जोशी 72 वर्ष पुत्र मथुरा दत्त जोशी निवासी वार्ड 12 हिमालय काॅलोनी अब्दुला बिल्डिंग हल्द्वानी के रूप में की गई।

राम लला के दर्शन के लिए जा रहे थे अयोध्या,बुज़ुर्ग

मिली ख़बर के अनुसार भुवन चंद जोशी 72 वर्ष पुत्र मथुरा दत्त जोशी राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे। जिसके लिए वो साइकिल से ही अपने घर से निकले थे। लेकिन भाई के समझाने पर वो किच्छा से अपने घर वापस लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में ही हादसे में उनकी मौत हो गई।

बुज़ुर्ग की पूरी नहीं हो पाई आयोध्या जाने की इच्छा

बताया जा रहा है कि भुवन चंद जोशी साइकिल से ही आते-जाते थे। नगर पालिका हल्द्वानी से 12 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार को उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए जाने की बात कही और अपने बेटे से एक हजार रूपए लेकर वो निकल पड़े। शाम करीब चार बजे साइकिल से अयोध्या के लिए निकले चार घंटे में 35 किमी का सफर तय करने के बाद वो किच्छा पहुंचे।

अंधेरा होने के कारण रात उन्होंने रोडवेज बस अड्डे पर बिताई। सुबह तड़के ही वो छोटे भाई गोपाल के घर पहुंचे और फिर उनसे मिलने पर भाई ने उन्हें अभी अयोध्या जाने को मना कर दिया। जिस वजह से वो अपने घर को वापस लौट रहे थे। लेकिन किच्छा से पांच किमी की दूरी पर ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।


ख़बर शेयर करे -