बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड – हत्याकांड की साज़िश में शामिल आरोपी सतनाम सिंह को एस आई टी ने यूपी के इस जिले से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

ऊधम सिंह नगर – जिले के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड की परते दर बदर उखाड़ रही है, जनपद पुलिस इस मामले लगातार हत्या का षड्यंत्र रचाने वाले आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच रही हैं,अब इस हत्याकांड की साज़िश में शामिल एक आरोपी को एस आई टी ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने सतनाम सिंह निवासी कुईया महोलिया थाना बडा शाहजहांपुर को उत्तर प्रदेश के ही लखीमपुर खीरी के गोरी फटा से गिरफ्तार किया है,एस आई टी यूनिट प्रभारी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह कामयाबी हासिल हुई है, हत्याकांड के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस दिन रात इस जघन्य हत्याकांड में शामिल शातिर साजिशकर्ताओं के सम्भावित ठिकानों पर उनकी सरगर्मी से खोजबीन कर रही है, वहीं उत्तराखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों में लगातार खाक छान रही है, पुलिस को इस मामले में एक और सफलता हासिल उस समय मिली जब तरसेम हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक और मददगार सतनाम सिंह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया, जानकारी के मुताबिक सतनाम उत्तर प्रदेश का रहने वाला है,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहले भी साजिशकर्ताओं पर शिकंजा कस चुकी है जनपद पुलिस

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों दिशाओं में विस्तार और पूर्वक कारवाई करते हुए इस हत्याकांड के बहुत से साजिशकर्ताओं को पहले भी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है, वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में एक शूटर को हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि एक और शूटर पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस अभी जुटी हुई है।

See also  एस एस पी नैनीताल प्रलहाद नारायण मीणा ने आम जनता से की अपील

ख़बर शेयर करे -