भारतीय किसान यूनियन प्रधान परवादून कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – भारतीय किसान यूनियन प्रधान द्वारा देहरादून के माजरी ग्रांट, जीवन वाला में भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड की परवादून कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, परवादून ज़िला अध्यक्ष शशांक पाल द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग लोगों को भारतीय किसान यूनियन प्रदान की सदस्यता दिलाई गई तथा गांव-गांव समस्या गांव-गांव समाधान हर जगह मिलेगा भारतीय किसान यूनियन प्रधान के अभियान का आगाज किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता हमारे राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव प्रधान जी ने की तथा संचालन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार के द्वारा किया गया।सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान द्वारा उत्तराखंड के किसानों की समस्या में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा किया सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह ने उत्तराखंड के किसानों को भरोसा दिलाया कि हम उनकी हर दिक्कत और परेशानी में उनके साथ खड़े हैं।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष रवि पवार ने किसानों की समस्याओं के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव प्रधान, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पवार उत्तराखंड प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण बिष्ट उत्तराखंड प्रदेश मंत्री कृपाल सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा,

अकील खान प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार हरि त्यागी, देहरादून जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी परवादून जिला अध्यक्ष शशांक पाल भूपेंद्र सिंह नेगी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -