बड़ी ख़बर- उत्तराखंड मे यहाँ हुआ हादसा,पाँच मज़दूरों की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल…….

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड के रुड़की मे यहाँ मंगलवार की सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। आपको बता दें। कि मज़दूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। रुड़की के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मज़दूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हो गया। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मज़दूर मलबे के निचे दब गए।जिससे कई मज़दूरों के मरने और घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है

जेसीबी की मदद से निकाले गए शव

फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुरी घटना की जानकारी देते हुए मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मज़दूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।


ख़बर शेयर करे -