भाजपा सरकार महिलाओं के उत्पीड़न पर गंभीर नहीं शोषण के मामले लगातार सामने आ रहें हैं – कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा

ख़बर शेयर करे -

महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं नारी शक्ति को न्याय दिलाने के हर संघर्ष जारी

न्याय पालिकाओं में नारी शक्ति विराजमान इतिहास लिख रही नारी शक्ति

भाजपा शासन में महिलाओं का उत्पीडन लगातार जारी

रुद्रपुर –उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि महिलाओं के सम्मान में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, श्रीमती शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न लगातार जारी है, उनके शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जो सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं करेगी, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मीना शर्मा शनिवार को सुबह ट्रांजिट कैंप गोल मड़ैया स्थित जन्म भूमि इंटर कॉलेज परिसर में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी ।

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मीना शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बाद में कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सुनीता कश्यप एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव सपना गिल का भी महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । यहां अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है। महिलाएं देश की दिशा और दिशा को तय करती है। लेकिन भाजपा शासन में महिलाओं पर उत्पीड़न लगातार जारी है, उन पर शोषण किया जा रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि पूरे देश में महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नारी सम्मान सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं l उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पूरे देश में इसको लेकर अभियान चला रही है।

इसी क्रम में उत्तराखंड में भी उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में भी विधानसभा स्तर पर नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में रुद्रपुर में भी यह कार्यक्रम हुआ है उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि वह उनकी एक-एक समस्या के लिए रात दिन संघर्ष करेंगी। मीना शर्मा ने कहा कि महिलाओं को ऊच स्तर पर लाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा, उन्होंने आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है, विज्ञान, सेना, निजी कंपनियों, सहित हर क्षेत्र में महिलाओं ने खुद का लोहा मनवाया है,

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आज भी हर मुकाम पर शिखर पर पहुंच गई है, उन्होंने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं ने बढ चढकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, न्याय पालिकाओं में आज नारी शक्ति विराजमान हैं, पीड़ित को न्याय दिलाने में उनकी अहम भूमिका है, राजनीति क्षेत्र में महिलाओं का बर्चाव बना हुआ है, उन्होंने कांग्रेस की यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए उन्हें नारी संघर्ष का प्रतिबिम्ब बताया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी भी नारी शक्ति की वंदना है, उन्होंने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा जी जनहित में बहुत से ऐसे फैसले लिए जिनकी प्रशंसा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में की गई। इसलिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुनीता कश्यप, और प्रदेश सचिव सपना गिल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख महिलाओं में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,पूनम गुप्ता, मंजू जैन, पार्षद प्रीति साना,नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद मालती मौर्य, सोनू शर्मा, अंकिता अधिकारी, बबली रस्तोगी, संगीता मंडल, रानी रस्तोगी, कमलेश कुमारी, भूपेंद्र कौर, सोनी शर्मा, चंद्रावती, फूल कुमारी, सोनम, सरिता रोशनी रस्तोगी रिया सुनीता सैनी,जुबेदा बेगम, मैसर जहां, संगीता मंडल,सरोज रानी,ममता, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी।


ख़बर शेयर करे -