मछोड मंडल के विभिन्न बूथों में भाजपा ने चलाया दीवार लेखन अभियान

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा -(गोविन्द रावत) अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मछोड मंडल के विभिन्न बूथों में दीवार लेखन अभियान का कार्य शुरू किया। इस दौरान लोगों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुडडी देवी ने कहा दीवार लेखन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ दीवार लेखन मे संगठन द्वारा अधिकृत नारा ” एक बार फिर से मोदी सरकार” के नारे को प्रमुखता से लिखा। साथ ही उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रत्येक बूथ पर दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा। जिसमें बूथ में रहने वाले कार्यकर्ता की सहभागिता रहेंगी।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मछोड गुडडी देवी, मंडल महामंत्री दिनेश मनराल, शक्ति केन्द्र संयोजकजीवन सिंह तड़ियाल, शक्ति केन्द्र संयोजक गोविन्द सिंह बिष्ट, जिलामंत्री हरीश कोटिया, मण्डल मंत्री कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश कडाकोटी,मनोहर रौतेला , गिरधारी सिंह ,मोहिनी मौलेखी आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -