भाजपा नेता भरत भूषण का चुघ अभियान जारी, दुधिया नगर भद ई पुरा सुभाष कालोनी में राम जी के चित्र स्वरचप कैलेंडर वितरित किए, 22 को दीपावली मनाने का आव्हान

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी भरत भूषण चुघ ने नगर निगम क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत शहर भर की बस्तियों में घर घर जाकर किट और भगवान राम जी के चित्र स्वरचप कैलेंडर का वितरण किया। पिछले सप्ताह भर से चुघ इस काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने शहर की रेशमबाडी, खेड़ा, भूत बंगला, पहाड़ गज, रम्पुरा, आवास विकास, संजय नगर खेड़ा, शैलजा फार्म, इन्द्र कालोनी, आदर्श कालोनी, सहित अन्य वार्डो में रहने वालों तक पूजा सामग्री और कैलेंडरों का वितरण किया है। उन्होंने स्थानीय जनता से 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आव्हान भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का होना वाला कार्यक्रम भव्य और विशाल आयोजन हैं। इसलिए देश भर दीपावली मनाने का आव्हान किया गया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को राम भक्तों में अपार उत्साह है जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रुद्रपुर में भगवान राम के लाखों भक्त 22 जनवरी को दीपावली मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा। जिसे लेकर लोगों में उत्साह है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -