भाजपा कार्यकर्ता ने ताड़ीखेत,सिलोर क्षेत्र व अमयारी क्षेत्र में घर – घर बांटे अक्षत…….

ख़बर शेयर करे -

रानीखेत-(गोविन्द रावत) अल्मोड़ा ज़िलें के रानीखेत विधानसभा के नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता , पदाधिकारी ने मण्डल रानीखेत, ताड़ीखेत विकास खण्ड के सिलोर क्षेत्र व अमयारी शक्ति में अयोध्या राममंदिर से पूजित अक्षतों को घर – घर जाकर अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरण किया। वहीं रानीखेत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर ने बताया कि रामभक्तो में राम मंदिर को लेकर काफी उत्साह है।राम मन्दिर की मांग वर्षों से की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 22जनवरी को घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की।इस अवसर पर मण्डल महामंत्री उमेश पन्त, मण्डल उपाध्यक्ष व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत चन्द्रशेखर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता पाण्डे, मण्डल मंत्री प्रकाश खाती, महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री पुष्पा तिवारी, ललित पाण्डे, भुवन पांडे सहित अन्य राम भक्त भाजपा कार्यकर्ता , पदाधिकारी मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -