नदी मे गिरा हल्द्वानी आ रहा कैंटर, हादसे मे घायल हुए होमगार्ड महेश चंद बिष्ट की मौत……..

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल/हल्द्वानी-बीते मंगलवार की देर रात को भुजान के पास देर रात कैंटर कोसी नदी में गिर गया था। इस हादसे मे कैंटर में सवार होमगार्ड 41 वर्षीय त्रिलोक सिंह मर्तोलिया पुत्र पान सिंह निवासी किलकोट रानीखेत एवं चालक घायल हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नदी से रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

वहीं प्राप्त जानकरी के अनुसार बुधवार की सुबह हल्द्वानी में उपचार के दौरान त्रिलोक सिंह ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें। होमगार्ड 41 वर्षीय त्रिलोक सिंह मर्तोलिया पुत्र पान सिंह निवासी किलकोट रानीखेत में ही तैनात थे। घटना की ख़बर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं कैंटर चालक महेश चंद्र बिष्ट (34) पुत्र रमेश चंद्र बिष्ट निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आपको बता दें मंगलवार की देररात एक कैंटर हल्द्वानी जा रहा था। रात में भुजान के पास अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर कोसी नदी में गिर गया। कैंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस को सूचना दी गई। खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने होमगार्ड और चालक को नदी से रेस्क्यू कर अस्पताल भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।


ख़बर शेयर करे -