
हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल बस दुर्घटना में घायल हुए घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों का यथासंभव उपचार सुनिश्चित किया जाए। यदि आवश्यक हो तो उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों पर भेजने की तत्काल व्यवस्था की जाए। इस दौरान कुमाऊं मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी चिकित्सकों को सभी घायलों के उपचार में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश देते हुए राहत कार्यों की भी समीक्षा की तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

