मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा दौरा, जनता से सीधे संवाद, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करे -

खटीमा – अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लोहियाहेड हेलीपैड पर उतरा, वहां पहले से मौजूद जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड पर ही उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का हर कदम जनता की सुविधा और विकास के लिए समर्पित है, और खटीमा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन,

सीडीओ दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के खटीमा आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासों पर आभार और समर्थन व्यक्त किया।


ख़बर शेयर करे -
See also  इस ज़िलें मे कल भी 1 से 8 तक के स्कूल रहेगे बंद, डीएम ने जारी किए यह आदेश