आम जनमानस से रुबरु हुए शहर विधायक शिव अरोरा जन समस्याओं को सुना,जरुरत मंदों को बांटे मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के चेक

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) शहर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यलय मे आयोजित जनता दरबार में आम जनमानस की समस्याओं को सुना, और मौके पर ही आला अधिकारियों से बातचीत कर बहुत सी समस्याओं का समाधान किया।

विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यलय मे आए जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर अपने दरबार में आई जन समस्याओं को गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए, इस दौरान उन्होंने जरुरत मंदों लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए।

विधायक शिव अरोरा के जनता दरबार में राशनकार्ड, बिजली, पानी, सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं को आम जनमानस ने रखते हुए उनका निस्तारण करने की मांग की उन्होंने जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सरकारी अफसरों को जन समस्याओं के समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन समस्याओं को गंभीरता लिया जाएगा और उनका निस्तारण समयबद्धता से किया जाएगा, उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विज़न है कि जन समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनका निस्तारण समयबद्धता से हो।

उन्होंने कहा सरकार हर पीड़ित को अंतिम झोर तक राहत देने का संकल्प ले रही है और जन समस्याओं को उनकी अहम प्राथमिकता दी जाएगी, उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान समय से करे,इस दौरान दर्जनों लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा था जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

See also  पिता और सगे भाई ने ही उतार दिया मौत के घाट,दोनो गिरगतार......

ख़बर शेयर करे -