सीएम धामी ने चंपावत जनपद के बनबसा स्थिति गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया 500 करोड़ की परियोजना का किया स्थालीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करे -

चंपावत – (एम सलीम खान संवाददाता) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद के बनबसा स्थिति गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा 500 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थालीय निरीक्षण किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह परियोजना भारत नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास में बेहद सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की लैंड पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेज़ी से आगे बढ़ रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के आरंभ से ही पर्यावरण मंजूरी प्रति पूर्ण पौधारोपण और भूमि हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण होती रही है।

इस वर्ष पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लगभग 84 एकड़ वन भूमि को अंतिम स्वीकृति मिल चुकी थी जिसके बाद परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया है, उन्होने कहा कि परियोजना केवल अवसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि यह सीमांत क्षेत्रों के आर्थिक परिदृश्य को बदलने का माध्यम बनेगी।

उन्होंने कहा कि रणनितीक रूप से स्थित बनबसा लैंड पोर्ट सीमा पार व्यापार को सशक्त बनाएगा कृषि व औद्योगिक उत्पादों के लिए एक औपचारिक प्रवेश द्वार तैयार करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए नये रोजगार अवसर उत्पन्न करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना भारत सरकार की क्षेत्रीय एकीकरण की दृष्टि और सुरक्षित सतत सीमा विकास नीति के अनुरूप है, उन्होंने बताया कि आई पी ए आई द्वारा डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसके माध्यम से ऐसा पर्यावरण अनुकूल मांडल तैयार किया जाएगा जो आधुनिकता और प्रकृति संरक्षण को संतुलित उदाहरण बने।

See also  पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का अंतरिम बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी - विधायक शिव अरोरा

ख़बर शेयर करे -