गदरपुर में कांग्रेस ने लगाई भाजपा के किले में सेंध,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रोहित अरोड़ा ने छोड़ी भाजपा ली कांग्रेस की सदस्यता

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

गदरपुर – कही भाजपा तो कहीं कांग्रेस को छोड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, गदरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के रोड़ शो के दौरान बहुत से भाजपाइयों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल और संजीव अरोड़ा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की मौजूदगी में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रोहित अरोड़ा, ग्राम प्रधान निर्मला रानी के पति मंगल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा से पीछा छुड़ाते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है,

वहीं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा की बेतुकी नीतियों से परेशान होकर लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ रहें हैं, उन्होंने कहा कि आम जनता सहित भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की समझ में आ गया है कि अगर कार्यकताओं को कही सम्मान मिल सकता है।

तो वो कांग्रेस में हिमांशु गावा ने कहा कि देश की आम जनता जनविरोधी भाजपा को सिरे से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है,19 अप्रैल को जनता पंजे वाला बटन दबाकर अपना फैसला सुना देंगी।


ख़बर शेयर करे -