कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने भाजपा सहित अजय भट्ट पर किया जुबानी हमला,बोले अपनी नाकामियों को छुपा रहे अंजय मोदी नाम के सहारे मांग रहे वोट

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

रुद्रपुर – कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज रोड़ शो किया जिसमें लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा, उन्होंने ट्रांजिट कैंप में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सहित सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट पर बड़ा जुबानी हमला बोला, उन्होंने कहा कि अंजय भट्ट ने गुजरे पांच सालों में विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने के सिवा कुछ नहीं किया, उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि देश की भागदौड़ अब कांग्रेस के नेतृत्व में ही सुरक्षित है, उन्होंने कहा कि अगर अजय भट्ट आप लोगों के बीच में आएं तो उनसे अपने विकास का ब्योरा लेना, उन्होंने कहा कि भाजपा के अंजय भट्ट अपनी नाकामियों को छुपते हुए महज़ मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं,

उन्होंने वह मौजूदा लोगों को मिसाल देते हुए कहा आप जब विवाह के रिश्ते के लिए कहीं जाएंगे तो दूल्हे को का व्यवहार और उसका कामकाज देखेंगे या उसके परिजनों का भाजपा में दूल्हा अपने कामकाज नहीं दिखा पा रहा है, बल्कि अपने करीबियों के कामकाज का हवाला देते हुए दूल्हा वोट मांग रहा, लेकिन जनता को उनके नहीं अपके कामकाज की जानकारी चाहिए, जोशी का रोड शो।

ट्रांजिट कैंप से होते हुए तीन पानी नहर शुरू हुआ, रोड़ शो हजारों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा नेताओं के कोरे वादों से अब काम नहीं चलेगा जनता भाजपा से परेशान आ चुकी है, बीजेपी का सत्यता दर्शता हुआं चेहरा लोगों के सामने उजागर हो गया है, जोशी ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत में बनाने के जो दावे करते हैं लेकिन हकीकत उन्हें भी पता है कि भाजपा सरकार के दौरान हजारों करोड़ों रुपए के बड़े घोटाले हुए हैं,

इन घोटलों के आरोपियों को ही इनकी सरकार ने देश से फरार होने का भरपूर मौका दिया,अब उन पर शिकंजा कसने का महज नाटक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि देश में भाजपा मुक्त परिवर्तन आंधी चल रही है,इन चुनावों के नतीजों के बाद देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी, भाजपा और उसकी जन विरोधी नीतियों से देश वासियों को मुक्ति मिलेगी, वहीं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रांजिट कैंप में किच्छा विधानसभा का क्षेत्र पिछले दस सालों से विकास के कार्यों से वंचित हैं,

भाजपा विधायक ने यहां विकास के कार्यों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया,जिसका खामियाजा उन्हें हार के तौर पर भुगतान पड़ेगा,बेहड ने कहा कि अब ट्रांजिट कैंप को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा, यहां तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे,जो सड़कें पिछले दस सालों से अपनी बद से बद्तर हालत पर आंसू बहा रही है उन सड़कों का जिर्णोद्धार किया जाएगा,

स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु, ममता रानी पूर्व पालिकाध्यक्ष और उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा,उमा सरकार, नवीन तिवारी,फरीद अहमद मसूरी, मुजम्मिल हुसैन, गीता देवी, सरदार सरोवर सिंह, भुवन जोशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -