स्वराज आश्रम में कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, यशपाल आर्य और सुमित हृदयेश ने फहराया ध्वज

ख़बर शेयर करे -

संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का लिया संकल्प, गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस नेताओं का संदेश

हल्द्वानी – 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल स्तंभ—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे—की निरंतर याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान की आत्मा की रक्षा करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार, सम्मान और समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है और भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ यह संघर्ष जारी रहेगा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि गणतंत्र दिवस आत्ममंथन का दिन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर रही है और आम जनता की आवाज़ को पूरी ताकत के साथ उठाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कांग्रेसजनों को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश नैनवाल, हरिश मेहता, एन.बी. गुणवंत, विजय सिजवाली, शोभा बिष्ट, मलय बिष्ट, राधा आर्य, सुहैल सिद्दीकी, गोविन्द बगडवाल,

See also  खून खराबे मे बदला इस छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद, फिर युवक की गोली मारकर हत्या

राजेंद्र उपाध्याय, जाकिर हुसैन, सतनाम सिंह, बिनोद कुमार, शरीफ पार्षद, मनोज बिष्ट, आशिफ सलमानी, मंजू पाण्डे, पुष्पा तिवारी, लता पाण्डे, हरीश लाल वैध, महेसानंद, प्रकाश चंद, भुवन आर्य, उदित करायत, संजय जोशी, दीवान सिंह मटियाली, संजू उप्रेती, संदीप जोशी, सूरज प्रकाश, धर्मवीर एडवोकेट, अमित रावत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करे -