कांग्रेस नेत्री और जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस गीता शर्मा बीजेपी में शामिल

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी छोड़कर आने वालों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं महिला कांग्रेस में बतौर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली और पूर्व सभासद गीता शर्मा ने अपनी पुत्री मिस कुमाऊं वैष्णवी शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गीता शर्मा ने कहा कि वह मोदी सरकार की राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर और उनके विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा ज्वाइन कर रही हैं उनके साथ उनकी पुत्री मिस कुमाऊं वैष्णवी शर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में जो लोग भी आ रहे हैं वह उन सभी का स्वागत करते हैं।


ख़बर शेयर करे -