लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की इस सीट से कांग्रेसी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतरने के पक्ष में हैं

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – लोकसभा चुनाव 20024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। निर्वाचन आयोग कभी भी लोकसभा चुनावों की घोषणा कर सकता हैं। यही वजह है कि तमाम राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इस बीच उत्तराखंड की हाट लोकसभा सीट हरिद्वार एक बार फिर से सुर्खियों में है, इस सीट पर कांग्रेस एक बार फिर से बड़ा दाव लगनें का मन बना रही है। कांग्रेस का एक बड़ा खेमा इस सीट से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लडने की इच्छा जाहिर कर रहा है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहले ही अपनी ताल ठोक चुके हैं। उत्तराखंड कांग्रेस बहुत मुश्किलों से गुजर रही है। पिछले दो लोकसभा चुनावों की चर्चा की जाएं तो उत्तराखंड कांग्रेस ने पांचों सीटों में से एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कराई है। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों में भी इस तरह हार दूबरा दोहराने के पक्ष में नहीं है। जिसको लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिसके लिए कांग्रेस के तमाम नेता जिला और राज्य स्तर के अपने पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रही है। उत्तराखंड कांग्रेस ने दिल्ली प्रस्ताव भी भेज दिया है। राजस्थान छत्तीसगढ़ और एम पी में हार के बाद उत्तराखंड में बीते दिनों जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक हुई थी। जिसमें एक प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि हरिद्वार लोकसभा सीट खासी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें ग्रामीण वोटरों की संख्या काफी अधिक है,2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हरिद्वार की सभी सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया था, ऐसे में कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ता है तो उसका असर न केवल उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बल्कि हिमाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर भी सीधा होगा। यही वजह है कि कांग्रेस के अधिकतर पदाधिकारीयों ने हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव मैदान में उतरने की बात पर मोहर लगाई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा भी इस बात के पक्ष में है। उन्होंने भी दिल्ली हाईकमान से इस मामले पर गहनता से विचार करने की बात कही है। कांग्रेस कमेटी को यह भी उम्मीद है कि हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लडेगी तो अन्य सीटों पर चुनाव प्रचार में बड़ी मदद मिलेगी।इसका असर अन्य सीटों पर जीत हासिल करने के बेहद महत्वपूर्ण होगा। इसके अलावा कांग्रेसी नेता इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को भी उत्तराखंड में फोकस करने पर जोर दिया जाए। *उत्तराखंड में दो गुटों में विभाजित है कांग्रेस* उत्तराखंड में कांग्रेस के दो गुटों विभाजित है। कांग्रेस के लिए यह बात भी लोकसभा चुनावों में नुकसान दायक साबित हो सकती है। कांग्रेस के दो गुटों में शामिल नेताओं की अपनी अपनी राय अलग अलग है। कांग्रेस के दो गुटों में शामिल नेता एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भा रहें।इसका सबसे बड़ा उदाहरण जनपद ऊधम सिंह नगर में देखने को मिल रहा है। जहां एक गुट में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर नगर कांग्रेस कमेटी है। वहीं दूसरा गुट कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री किच्छा विधायक तिलक राज बेहड का है। जहां एक दूसरे की टांग खिंचाई में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने आज तक इस गुजबाजी को सम्पात करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जबकि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुखिया करन मेहरा ने इसके लिए बेहद कोशिशों को अमली जामा पहनाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है।अब देखना यह है कि लोकसभा और निकाय चुनावों के दौरान यह खेमा बंदी प्रारम्भ रहतीं हैं या इस पर विराम लगेगा यह तो वक्त ही बताएगा।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -