हल्द्वानी में सरकार के खिलाफ़ कोंग्रेस का हल्ला बोल,कई मुद्दों को लेकर निकाली गई जन आक्रोश रैली

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में आज कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के तमाम नेता, पूर्व मंत्री और विधायक मौजूद रहे। आज हल्द्वानी के एम बी इंटर कॉलेज के प्रांगण से लेकर जिलाधिकारी आवास तक कांग्रेस ने कई मुद्दों को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज उत्तराखंड में जिस तरह से अधिकारियों की मनमानी चल रही है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, अपराधियों को बढ़ावा मिल रहा है, खनन माफिया हावी हैं, आईएसबीटी को गोल कर दिया गया है, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को गोल कर दिया गया है, सिर्फ भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज जिस तरह से भाजपा ने जिलाधिकारी को कई जिम्मेदारियां दे दी हैं और कांग्रेस विधायकों को नकार दिया है, ऐसे कई मुद्दों पर कांग्रेस सामने आ रही है।

वहीं हल्द्वानी विधायक ने कहा कि जिस तरह से नैनीताल जिले के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं वह किसी नेता या विधायक की नहीं सुनते क्योंकि भाजपा राज में किसी नेता या जनता की नहीं सुनी जाती है। सुनने और सुनाए जाने का अधिकार सिर्फ मुख्यमंत्री को है। बताते चलें कि पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट नजर आई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाण ने कहा कि यह रैली भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश है। आज जनता पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। दिल्ली में आप देख सकते हैं कि इसमें भाजपा और कांग्रेस के सभी लोग भी शामिल हैं क्योंकि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है। इसी के चलते आज यहां पूरी जनता भाजपा के खिलाफ एकजुट होती नजर आ रही है। और यह रैली जिलाधिकारी के आवास पर जाकर इश्तेहार पेश करेगी।

वहीं जिलाधिकारी आवास के बाहर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्का रोड़ वेरिफिकेशन हुआ, जिससे सभी कार्यकर्ताओं की सीट टूट गई। जिलाधिकारी के प्रांगण में जहां नेता प्रतिपक्ष करण मेहरा ने धरना दिया। यशपाल आर्य ने कहा कि आज जिस तरह से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हर मामले में पुलिस को आगे कर रहे हैं और जनता के सामने आने से भी डर रहे हैं, उससे साफ है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।


ख़बर शेयर करे -