रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) कानून व्यवस्था को फिर एक बार चुनौती दी गई है,आज सुबह सुबह सूरज उगाते ही शहर में एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है, रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप में हुई गोलीबारी में भाजपा के नेता के पुत्र पर फायरिंग की गई है, जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता राधेश शर्मा के पुत्र पवन शर्मा पर हुई फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है, बताया जा रहा है यह गोलीबारी किसी पूरानी रंजिश के चलते की गई है।
फिलहाल इस मामले की सही जानकारी नहीं मिल पाई है, बैखौफ अज्ञात बदमाशों ने फिर एक बार जिले की कानून व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया है, और पुलिस को खुली चुनौती दी है, बता दें कि इस गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।