नैनीताल- पर्यटक और होटल संचालक के बीच हुए गोलिकांड मामले मे क्रॉस एफ आई आर…….

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल- नैनीताल के पास घटगड़ क्षेत्र में हरियाणा के पर्यटकों और होटल संचालक के बीच हुए विवाद में महिला पर्यटक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें। 29 दिसंबर की देर रात घटगड़ क्षेत्र में वाहन ओवरटेक करने को लेकर स्थानीय रिजार्ट संचालक व हरियाणा के पर्यटकों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद मे पर्यटक द्वारा होटल संचालक पर गोली चलाने का मामला ख़ूब चर्चा मे रहा। इसी घटना मे गोली लगने से रिजॉर्ट संचालक घायल हो गया था। रिजार्ट संचालक के भाई आदित्य कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के तीन पर्यटकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं इसी मामले मे महिला पर्यटक प्रीति ने अज्ञात लोगों पर संगीन आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला पर्यटक एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में अज्ञात युवकों पर वाहन रोकने, गालीगलौज, मारपीट और बेटियों को कार से खींचकर जंगल में ले जाने का आरोप लगाया था। महिला पर्यटक की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पहले पक्ष के अज्ञात युवकों के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


ख़बर शेयर करे -