सीएम धामी के रोड शो और नारी शक्ति वन्दन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब……

ख़बर शेयर करे -

यूएस नगर को कहा जाता है मिनी भारत- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रुद्रपुर रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देख सीएम धामी अभिभूत हुए।

भारत की विविधता में एकता प्रदर्शित हुई।

रुद्रपुर- गांधी पार्क में ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वन्दन महोत्सव’ और ‘सरस मेले’ के शुभारंभ में पहुंचे सीएम धामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले सीएम धामी ने गल्ला मंडी से गांधी पार्क तक रोड शो भी किया।

  वहीं सीएम धामी ने कहा कि गल्ला मंडी से गांधी पार्क तक आयोजित रोड शो में जनपद ऊधम सिंह नगर में समाहित पंजाबी, उत्तराखंडी, पूर्वी, बंगाली सहित विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिला, जिसकी वजह से ऊधम सिंह नगर को ‘मिनी भारत’ भी कहा जाता है।

   आपको बता दें सीएम धामी ने कहा कि ऊधम सिंह नगर ज़िला पूरे भारत की संस्कृतियों का गुलदस्ता है। अनेकता में एकता की मिसाल को दर्शाते हुए विभिन्न संस्कृतियों को अपने में सम्माहित करते हुए विभिन्न संस्कृतियों के समागम को दर्शाता है।

वहीं विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को एक माला में पिरोते हुए सफलता की ओर अग्रसर है। जहां कि नारी शक्ति स्वयं में सशक्त है। जिससे समाज और अधिक सुदृढ़ और विकसित हो रहा है।

      मुख्य गेट पर पांच कन्याओं ने तिलक और पुष्प से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत अभिनंदन किया, जिसके उपरांत सीएम धामी ने पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर उपस्थित गिर प्रजाति की गौ माता का पूजन कर ऊधम सिंह नगर के जनपदवासियों की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

      स्टालों के अवलोकन के दौरान,उत्तराखंड राज्य आजीविका मिशन के स्टॉल पर, सीएम धामी ने चरखा में कताई कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ाया और साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा से लाभ प्राप्त लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया।

साथ ही उन्होंने, मिट्टी के बर्तन और तुलसीमाला स्टॉल पर, सीएम धामी ने महिलाओं के इस स्वरोजगारपरक गतिविधि की सराहना करते हुए , स्वयं भी इस पर अपना हाथ आजमाया और उन्हें इस कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

      इसके उपरांत माननीय सीएम धामी ने मंच पर पहुंच कर नौ दुर्गा कन्याओं का पूजन कर प्रदेश कसुख-शांति,खुशहाली

-चहुमुखी विकास की कामना की।


ख़बर शेयर करे -